रांची, मई 4 -- तमाड़, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खबर मिलते ही तमाड़ क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर जोरदार जश्न मनाया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता बाजा-गाजा के साथ सड़कों पर उतरे और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। साथ ही एक-दूसरे को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह मुंडा, विवेक आनंद जायसवाल, दिलीप सेठ, महावीर सोनी, भारती कुमारी, सीमा साहू, कृष्णा देवी, सुखराम राय, कन्हाई पातर, समरेंद्र मुखर्जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई यह भी पढ़ें- बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर तोरपा में जश्न यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में जीत पर जश्न, बांटी मिठाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...