पटना, दिसम्बर 15 -- भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में बिहार ने लंबी छलांग लगाई है। राज्य के पथ निर्माण और नगर विकास मंत्री और पार्टी के युवा नेता नितिन नवीन को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। पार्टी की परिपाटी के आधार पर उन्हें संभावित राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। वैसे तो भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की राजनीति भी बिहार से ही शुरू हुई थी, लेकिन वे मूल निवासी हिमाचल प्रदेश के हैं। इस तरह बिहार भाजपा से किसी नेता को पहली बार संगठन में इतने बड़े ओहदे की जिम्मेवारी मिली है। लंबे अरसे बाद किसी राष्ट्रीय पार्टी की कमान एक बिहारी को सौंपी गई है। बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत और हिन्दी पट्टी में भाजपा की मजबूत स्थिति का इनाम माना जा रहा है। बिहार से सटे पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव है। नितिन नवीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.