नई दिल्ली, मार्च 24 -- पश्चिम बंगाल में अगले महीने होने वाले चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने सप्लीमेंट्री मतदाता सूची जारी कर दी है। सोमवार देर रात आयोग ने SIR की सुनवाई के बाद पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी की। हालांकि इस दौरान चुनाव आयोग ने यह साफ नहीं किया कि सूची से कितने वोटरों के नाम हटाए गए और कितने शामिल किए गए। ऐसे में हटाए गए नामों को लेकर अब भी सस्पेंस की स्थिति बनी हुई हुई है। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) मनोज अग्रवाल ने हटाए गए नामों की संख्या बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता कि कितने नाम हटाए गए हैं या कितने नाम जारी किए जाएंगे।" अग्रवाल ने कहा कि सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी होने के बाद, कोई भी व्यक्ति कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा बनाए जाने वाले अपीलीय ट्रिब्यूनल में इस फ़ैसले को चुनौती दे सकता है। ल...