सिमडेगा, मार्च 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा को बंगाल चुनाव में जिम्मेवारी मिली है। संगठन के द्वारा विधायक भूषण बाड़ा को बंगाल के पूर्वी मेदनीपुर जिले का जिला पर्यावेक्षक नियुक्त किया गया है। इधर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि के द्वारा जिम्मेवारी सौंपने के बाद भूषण बाड़ा ने कोलेकाता में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होकर आगामी बंगाल चुनाव के लिए रणनीति तैयार की। विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि पार्टी ने उन्हे जो जिम्मेवारी सोंपी है उसपर वे खरा उतरने का प्रयास करेगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...