मुंगेर, मई 4 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पहली बार प्रखंड जीत के बाद जमालपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। जीत की खबर मिलते ही शहर के जुबलीवेल चौक पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, पटाखे फोड़कर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।इस दौरान "भाजपा है तो मुमकिन है" और "मोदी है तो मुमकिन है" जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की शुभकामनाएं और बधाई दी। उपस्थित कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस जीत ने भाजपा के प्रति जनता के भरोसे को और मजबूत किया है। यह भी पढ़ें- बंगाल में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी उन्होंने कहा कि पार्टी की नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.