नई दिल्ली, जून 12 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रयोग की गईं 4000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) आग में जलकर खाक हो गई हैं। शुभेंदु सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी कोलकाता के अलीपुर इलाके की सरकारी बिल्डिंग में आग लगी थी। दूसरी तरफ ईरान और अमेरिका का युद्ध अब एलन मस्क के लिए भारी पड़ता दिख रहा है। ईरान ने मस्क की कंपनियों की बिल्डिंग्स को निशाना बनाने की धमकी दी है।देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ.कोलकाता में 4000 से ज्यादा ईवीएम खाक, विधानसभा चुनाव में हुईं थीं प्रयोग पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 4 हजार से ज्यादा ईवीएम मशीन जलकर खाक हो गई हैं। शुभेंदु अधिकारी सरकार के मंत्री कौशिक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी बिल्डिंग में भीषण आग लगने की व...