नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले के बोंगांव पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के समर्थन में रोडशो और जनसभा की। इस दौरान उन्होंने बोंगांव दक्षिण से स्वप्ना मजूमदार, बोंगांव उत्तर से अशोक कीर्तनिया, बगदा से सोमा ठाकुर और गाइघाटा से सुब्रत ठाकुर के नामांकन कार्यक्रमों में भाग लिया और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए धामी ने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भय, भ्रष्टाचार और कमीशन की राजनीति ने प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित किया है। धामी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल की तरह नहीं, बल्कि "सिंडिकेट" की तरह काम कर रही है। उन्होंने यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.