रांची, अप्रैल 23 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। बंगाल के पहले चरण के चुनाव को लेकर गुरुवार को सोनाहातू पुलिस ने डांगडुंग घाट और दुलमी मोड़ सीमा क्षेत्र को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक पूरी तरह सील कर दिया। इस दौरान सोनाहातू से किसी को भी बंगाल जाने की अनुमति नहीं दी गई। बताया गया कि सोनाहातू के दुलमी-डांगडुंग सीमा से ही बागमुंडी विधानसभा क्षेत्र की सीमा शुरू होती है। चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। बॉर्डर पर डीएसपी बुंडू ओमप्रकाश और थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड-बंगाल सीमा पर पाकुड़िया पुलिस की सघन वाहन जांच यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर मुरी में सीमा सील यह भी पढ़ें- बार्डर प...