नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Petrol-Diesel Rate: केंद्र सरकार ने मंगलवार को इन अटकलों को खारिज कर दिया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मंगलवार को कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। सरकार आपूर्ति बनाए रखने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से घबराहट में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं खरीदने की अपील भी दोहराई। उन्होंने कहा कि कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति भी 70 फीसदी पहुंच गई है। अमेरिका और ईरान युद्ध को करीब साठ दिन होने पर पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर सरकार की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा कि इस दौरान सरकार ने आपूर्ति बनाए रखी है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.