रांची, अप्रैल 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में 25 और 26 अप्रैल को दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ झामुमो की स्टार प्रचारक और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के भी चुनाव प्रचार में शामिल होने की संभावना है। झामुमो पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह बंगाल में चुनाव नहीं लड़ रहा है और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में प्रचार करेगा। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा है कि झामुमो और कांग्रेस का साझा लक्ष्य भाजपा को सत्ता से बाहर रखना है। यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में भाजपा के सामने तृणमूल कांग्रेस की कड़ी चुनौती अब तक हेमंत सोरे...