कटिहार, अप्रैल 4 -- कटिहार, हिटी। बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिले से पश्चिम बंगाल की लगती सीमा पर पुलिस अलर्ट मोड में है। बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी करते हुए आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। चेक पोस्ट पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। जिले के बलरामपुर, प्राणपुर, आजमनगर प्रखंड की सीमा पश्चिम बंगाल से लगा हुआ है। पश्चिम बंगाल की सीमा पर पुलिस राउंड द क्लाक चौकसी बरत रही है। शराब की तस्करी व हर तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बलरामपुर व प्राणपुर से बंगाल की सीमा बिल्कुल करीब है। ऐसे में पश्चिम बंगाल की ओर से अपराधियों की आवाजाही की आशंका को लेकर पुलिस अलर्ट है। पिछले दिनों पटना में हुई पुलिस विभाग की हाई लेवल मीटिंग में सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा के दौरान जिले की पश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.