जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- साकची स्थित बंगाल क्लब में विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया गया। इसमें हीमोफीलिया के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया और जरूरतमंद बच्चों को सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल और एमजीएम के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. केके चौधरी ने किया। 17 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व हीमोफीलिया दिवस को रविवार को हीमोफीलिया सोसाइटी जमशेदपुर चैप्टर द्वारा आयोजित किया गया। सोसाइटी के संस्थापक और सचिव सौमित्र हाजरा ने बताया कि सावधानी बरतकर हीमोफीलिया मरीज स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इस दौरान ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। दो मेधावी मरीज बच्चों को पांच-पांच हजार रुपये दिए गए। साथ ही हीमोफीलिया से पीड़ित चार लड़कियों को छह महीने तक के लिए सेनेटरी नैपकिन दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...