नई दिल्ली, मई 2 -- पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव संपन्न होने के बाद आज यानी शनिवार को 15 बूथों पर दोबारा मतदान करवाया जा रहा है। चुनाव में गड़बड़ी या फिर ईवीएम से संबंधित शिकायतों के बाद इन बूथों पर दोबारा मतदान करवाने का फैसला किया गया है। दक्षिण 24 परगना जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में इन बूथों पर फिर से वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक मगराहाट पश्चिम के 11 बूथ और डायमंड हार्बर के चार बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है।कब से कब तक होगा मतदान चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक सुबह 7 बजे से शाम को 6 बजे तक वोटिंग होगी। इस दौरान सुरक्षा की चुस्त व्यवस्था की गई है। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान पर फैसला शनिवार को लिया जाएगा क्योंकि विधानसभा क्षेत्र से रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। मगराहाट पश्...