बंगाल के स्वास्थ्य कर्मियों को दुर्गा पूजा पर लंबी छुट्टियां नहीं
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- पश्चिम बंगाल सरकार सरकारी अस्पतालों के कर्मचारियों को दुर्गा पूजा के दौरान दी जाने वाली लंबी छुट्टियों की व्यवस्था अगले साल से समाप्त करेगी। इसके साथ ही ऐसा ड्यूटी रोस्टर लागू करेगी ताकि चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखोपाध्याय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से एक अलिखित नियम चला आ रहा है, जिसके तहत दुर्गा पूजा के छठे दिन 'षष्ठी' से छुट्टियां शुरू होती हैं और लक्ष्मी पूजा तक जारी रहती हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अगले साल से यह व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले साल दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी से दशमी तक अस्पतालों के कर्मचारियों के लिए ड्यूटी का रोस्टर लागू किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जो कर्मचारी फिलहाल छुट्टी पर हैं, उन्हें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.