बंगाल के पूर्व मंत्री पुलिस के सामने पेश हुए
नई दिल्ली, जून 22 -- पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास सोमवार को बिधाननगर पुलिस के सामने दूसरी बार पेश हुए। यह पेशी अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के एक इवेंट से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच के सिलसिले में हुई। इससे पहले बिस्वास ने पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर तीन बार समन का जवाब नहीं दिया था और पहली बार गुरुवार को पेश हुए थे। यह मामला कार्यक्रम के आयोजक शताद्रु दत्ता की शिकायत से जुड़ा है। दत्ता ने बिस्वास पर पिछले साल 13 दिसंबर को साल्ट लेक स्टेडियम में हुए हाई-प्रोफाइल फुटबॉल इवेंट के सिलसिले में टिकटों की कालाबाजारी, जबरन वसूली, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.