धनबाद, अप्रैल 21 -- गैंग्स ऑफ वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के करीबी सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर को धनबाद लाने की कोशिश में सोमवार को धनबाद पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। कोलकाता के व्यवहार न्यायालय में ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल कर धनबाद पुलिस ने उसे धनबाद लाने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट से अनुमति नहीं मिलने के कारण मंगलवार को उसे धनबाद नहीं लाया जा सका। मंगलवार को फिर से धनबाद पुलिस कोलकाता कोर्ट में नए सिरे से प्रयास करेगी। निरसा के तेतुलिया स्थित अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी महेंद्र शर्मा से सैफी ने पिछले साल रंगदारी मांगते हुए अंकुर बायोकेम को बम उड़ाने की धमकी दी थी। यह भी पढ़ें- गैंग्स ऑफ वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान गैंग को बड़ा झटका, गुर्गा UAE से गिरफ्तार; धनबाद लाने की तैयारी इस मामले में आसनसोल के थाने मे...