बंगाल के कलाकारों ने बाउल गान से समां बांधा
पाकुड़, मार्च 30 -- बंगाल के कलाकारों ने बाउल गान से समां बांधा पाकुड़िया, एक संवाददाता।पाकुड़िया के यज्ञ मैदान में चल रहे श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ के आठवें दिन शनिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस भजन संध्या में विशेष रूप से पहुंचे पश्चिम बंगाल के ख्याति प्राप्त कलाकारों ने पारंपरिक बाउल संगीत की ऐसी प्रस्तुति दी कि दर्शक भाव-विभोर हो उठे। धार्मिक गीतों और बाउल गान की धुनों पर झूमते श्रद्धालुओं की जुटी भीड़ ने कार्यक्रम का आनंद लिया। महायज्ञ के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी लोगों को एकजुट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.