घाटशिला, मार्च 24 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। नरसिंहगढ़ के एक मजदूर की पश्चिम बंगाल के ईंट भट्ठे में काम करने के दौरान संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। उसका शव भट्ठे के पास एक नदी के बालू में दबा हुआ बरामद हुआ है। मृतक का नाम खेतु बेहरा(36) है। वह नरसिंहगढ़ वार्ड नंबर-2 का रहने वाला है। वह रोजगार के लिए पत्नी वंदना बेहरा के साथ पश्चिम बंगाल के बलियाबेड़ा के बोड़ाडीह ईंटा भट्ठा में काम करने के लिए काली पूजा के बाद गया था। पत्नी के साथ ही ईंट भट्ठे में काम करता था। लेकिन, इस बीच पत्नी चार दिन पहले मासिक राशन का चावल लेने के लिए नरसिंहगढ़ घर आई थी। चावल उठाने के बाद काम पर लौटी तो भट्ठे में बने अस्थाई घर पर पति को नहीं पायी। जानकारी जुटाने पर पता चला कि पति दो दिनों से दिखाई नहीं दे रहा है और काम पर भी नहीं आ रहा है। खोजबीन करने पर सोमवार की...