बंगाल के आसनसोल में नमाज रोकने की अफवाह, भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर; फिर चली लाठी
आसनसोल, मई 16 -- पश्चिम बंगाल के आसनसोल में शुक्रवार रात अचानक उस वक्त भारी तनाव फैल गया, जब नया मोहल्ला इलाके में उग्र भीड़ ने स्थानीय पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वे शुक्रवार रात की नमाज को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षाबलों का मार्च जारी है।लाउडस्पीकर की आवाज कम करने गई थी पुलिस आसनसोल नॉर्थ के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के मुताबिक, इस पूरे विवाद की शुरुआत एक गलतफहमी और अफवाह के कारण हुई। नया मोहल्ला पुलिस चौकी के अधिकारी स्थानीय मस्जिद गए थे। उन्होंने मस्जिद कमेटी से यह अपील की थी कि नमाज के दौरान लाउडस्पीकर की आवाज केवल मस्जिद परिसर तक ही सीमित रखी जाए। इसी बात को लेकर इलाके में यह अफवाह आग की तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.