बंगाल की 44 सीटों पर क्या होगा? जीत के अंतर से ज्यादा इस बार वोट कट गए; नंदीग्राम भी शामिल
कोलकाता, अप्रैल 10 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को राउंड में होने हैं। उससे पहले न्यायिक अधिकारियों की निगरानी में SIR की प्रक्रिया और वोटर लिस्ट तैयार करने का काम चल रहा है। अब तक बड़ी संख्या में वोटरों के नाम डिलीट हुए हैं और राज्य की 294 सीटों में 15 फीसदी यानी 44 सीटों पर इतने वोटरों के नाम कट गए हैं, जितना 2021 में जीत का अंतर भी नहीं था। ऐसे में जब 4 मई को बंगाल चुनाव के नतीजे आएंगे तो इन सीटों पर भी नजर होगी कि आखिर मतदाताओं की संख्या घटने का असर किस पर हुआ है। कौन फायदे में रहा है और किसको घाटा हुआ है। इन 44 सीटों में से 20 से ज्यादा भाजपा जीती थी तो वहीं लगभग आधी सीटें टीएमसी भी जीती थी। ये सीटें मालदा, कूचबिहार, मुर्शिदाबाद, दक्षिण दिनाजपुर, हावड़ा, पूर्व बर्धमान और पश्चिम बर्धमान की हैं। इनमें से पूर्व बर्धमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.