नई दिल्ली, मार्च 21 -- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में 'बाबरी मस्जिद' के लिए प्रस्तावित भूमि पर ईद के मौके पर पहली बार नमाज पढ़ी गई। मुर्शिदाबाद के अलावा बीरभूम, नादिया, पूर्वी मिदनापुर जिलों से बड़ी संख्या में लोग यहां नमाज पढ़ने पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक बहुत सारे लोग झारखंड से भी मुर्शिदाबाद आए थे। हालांकि मस्जिद की नींव रखने वाले आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर नमाज में शामिल नहीं हो पाए। बताया गया कि उन्हें कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होना था। एक नमाजी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमें बहुत खुशी है कि ईद के मौके पर यहां पर नमाज पढ़ी गई। यहां लोग पूरे राज्य से ही नहीं बल्कि झारखंड से भी आए थे। नमाज के बाद बंगाल की मिठाई बांटी गई। एक अन्य शख्स ने कहा, जब मस्जिद की नींव रखी गई थी, तब भी मैं यहां आया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.