बंगाल की सरकारी बिल्डिंग में आग लगने से 4 हजार EVM जलकर खाक, चुनाव में हुआ था इस्तेमाल
कोलकाता, जून 12 -- पश्चिम बंगाल की एक सरकारी बिल्डिंग में लगी भीषण आग में करीब 4,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) जलकर खाक हो गईं। विधानसभा चुनाव के दौरान इन इवीएम मशीन का इस्तेमाल हुआ था। शुभेंदु सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके में नौ मंजिला इमारत में बुधवार को भीषण आग लगी थी। इस इमारत में अन्य विभागों के अलावा दक्षिण 24 परगना जिला परिषद का कार्यालय भी था। अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के राज्य मंत्री चौधरी ने कहा, ''आग में लगभग 4,000 ईवीएम जलकर नष्ट हो गईं। राज्य में इस साल हुए विधानसभा चुनावों के दौरान इन ईवीएम का इस्तेमाल 10 निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया था।'' चौधरी ने घटनास्थल का मुआयना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.