बंगाल की शानदार जीत पर पूर्व विधायक ने कार्यकर्ता संग मनाया जश्न
अररिया, मई 4 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य पर फारबिसगंज विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी के जनसंपर्क कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। पूरे परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री केसरी ने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की जागरूक और परिवर्तन चाहने वाली जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प ने बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव लाने का कार्य किया है। यह भी पढ़ें- बंगाल की जीत पर कार्यकर्ताओं को सदर वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.