कोलकाता, अप्रैल 28 -- वैसे तो पश्चिम बंगाल में टक्कर भाजपा और टीएमसी के बीच है। लेकिन एक सीट ऐसी भी है, जहां न तो टीएमसी की दाल गलती है और न ही भाजपा की। यह सीट है भानगढ़। यहां पर वर्तमान में विधायक हैं, नौशाद सिद्दिकी, जो इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) के टिकट पर चुने गए थे। आलम यह है कि अपने मजबूत गढ़, दक्षिण 24 परगना जिले में भी ममता बनर्जी की पार्टी यहां से जीत नहीं हासिल कर पाई है। खास बात यह है कि नौशाद सिद्दिकी के फैनबेस में मुस्लिमों के साथ हिंदू भी शामिल हैं और वह खुले तौर ममता बनर्जी को चुनौती देते हैं। दूसरे चरण में डाले जाएंगे वोटभानगढ़ सीट पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। यह विधानसभा क्षेत्र सियासी हिंसा के लिए कुख्यात है। सिर्फ चुनावी समय में ही नहीं, बल्कि पूरे साल ही यहां पर राजनीतिक झड़पें, जमीनी झगड़े, स्थानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.