बंगाल की वो सीट, जहां अभी तक नहीं आया रिजल्ट, जानें क्यों हो रही दोबारा मतों की गिनती
नई दिल्ली, मई 5 -- पश्चिम बंगाल की राजारहाट न्यू टाउन विधानसभा सीट पर मंगलवार को मतों की गिनती फिर से की जा रही है। यह विधानसभा चुनाव की एकमात्र ऐसी सीट है, जिसका परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है। एक उम्मीदवार की ओर से बेहद कम कम अंतर पर आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद निर्वाचन आयोग ने फिर से गिनती का आदेश दिया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतों की गिनती आज भी जारी है। जैसे ही यह पूरी होगी, नतीजा तुरंत घोषित कर दिया जाएगा। दरअसल, सोमवार को हुए 17वें दौर की मतगणना तक तृणमूल कांग्रेस के तापस चटर्जी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के पीयूष कनोड़िया पर 323 मतों की बढ़त बनाए हुए थे। मंगलवार अपराह्न एक बजे तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अंतिम 18वें चरण में भाजपा के पीयूष कनोड़िया 309 मतों से आगे चल रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.