मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल की एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को युवती ने मेडिकल पुलिस से बयान दर्ज कराया है। बताया कि आरोपित उसे सोमवार की रात एसकेएमसीएच में भर्ती कराकर फरार हो गए। मामले में मेडिकल ओपी प्रभारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की एक युवती मेडिकल भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। उसने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया के पीड़िता के बयान की कॉपी अहियापुर थाने को भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...