कोलकाता, मई 9 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को कोलकाता पहुंचकर पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की साक्षी बनीं। बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभाला।विकास और विश्वास का राज होगा पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझे बंगाल और वहां की बेटियों के लिए बहुत खुशी है, जिन्होंने पिछले 15 सालों तक अत्याचार सहे हैं। आज का दिन बंगाल के लिए एक नया सवेरा है। अब यहां विकास और विश्वास का राज होगा। रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में अब बंगाल से भ्रष्टाचार और अत्याचार का पूरी तरह खात्मा हो गया है। यह भी पढ़ें- शुभेंदु अधिकारी ने नहीं की शादी, कितनी है उनकी संपत्ति; बंगाल के नए CM को जानिएभाजपा के शासनकाल की शुरुआत प...