नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच की यह जंग लगातार दिलचस्प होती जा रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरणार्थियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देश में मौजूद शरणार्थियों को पूर्ण संवैधानिक अधिकार मिलेंगे जबकि घुसपैठियों को निष्कासित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के कटवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता सरकार के 15 साल के शासन में उन्होंने बंगाल की जनता को केवल भय और डर के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को अपना सामान पैक करना शुरू कर द...