हरदोई, मई 6 -- पिहानी। बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न मनाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को विधायक श्यामप्रकाश के स्थानीय कार्यालय पर भाजपा विजय उत्सव मनाया गया। विधायक श्यामप्रकाश व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी वितरित की और मिठाई खिलाई। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बंगाल में भाजपा की जीत की बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई। अब 22 प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। विधायक श्यामप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। 2027 में बंगाल की तरह यूपी में इतिहास दोहराएंगे। विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा, विपिन मिश्रा, गौरव गुप्ता, संदीप त्रिवेदी, सोनू सिंह, गिरीश बाजपेई, दिलीप मिश्रा, बबलू त्रिपाठी, धीरज गुप्ता, नीरज सिंह, राजीव गुप्ता, आदर्श सिंह,...