पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व तथा भाजपा के कर्मठ समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी हैं। विधायक ने कहा यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और सांस्कृतिक गौरव की भावना की जीत है। उन्होंने कहा बंगाल की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह सुशासन, पारदर्शिता और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहती है। यह विजय देश की आस्था, परंपरा,सनातन और मोदी पर विश्वास की विजय है। विधायक ने गृहमंत्री अमित शाह सहित पूरे संगठन और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले मां भारती के सपूत भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया और आज बंगाल स...