समस्तीपुर, मई 16 -- ताजपुर। प्रखंड के सरसौना स्थित भाजपा पंचायती राज मंच के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश साह के आवासीय परिसर में ताजपुर भाजपा उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक की गई। अध्यक्षता एवं संचालन मंडल अध्यक्ष क्रमश: विवेक साहू एवं दिलीप सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि, उजियारपुर सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आपसी समन्वय, वरिष्ठजनों से निरंतर संपर्क और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से सतत संवाद ही संगठन की असली ताकत है। यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव जीत के बाद लौटे सुरेश राणा का भव्य स्वागत उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिल...