देवघर, जुलाई 7 -- मधुपुर। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत बोलपुर थाना क्षेत्र के शांतिनिकेतन निवासी छात्रा संजना कुमारी के अपहरण मामले ने मधुपुर में तूल पकड़ लिया है। मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने छात्रा के साथ हिरासत में ले लिया है। संजना के परिजनों के अनुसार, वह 23 जून को कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

मामले की जांच 25 जून को परिजनों की शिकायत पर बोलपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। परिजनों की जांच में पता चला कि झारखंड के सारठ थाना क्षेत्र के नया खरना गांव निवासी मनोहर कुमार छात्रा को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा लाया है। परिजन भी मधुपुर पहुंच गए। पता चला कि आरोपी मनोहर कुमार पहले दो बार साइबर ठगी के मामले में जेल जा चुका है।

न्याय की गुहार उसी बीच छात्रा के परिजनों ने अनुमंडल पदाधिका...