साहिबगंज, मार्च 26 -- बंगाल की छात्राओं ने किया फॉसिल्स पार्क का शैक्षणिक भ्रमण मंडरो। सरोजिनी नायडू महिला महाविद्यालय(कोलकाता)की यूजी व पीजी की दर्जनों छात्राओं ने मंडरो स्थित फॉसिल्स पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पार्क में संरक्षित जीवाश्मों तथा संग्रहालय का अवलोकन कर पृथ्वी के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। मौके पर राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य एवं भू-वैज्ञानिक डॉ.रंजीत कुमार सिंह ने छात्राओं को जीवाश्मों के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हमें अपने अतीत को जानना है तो जीवाश्मों को समझना और उनका अध्ययन करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी की उत्पत्ति व विकास की रोचक जानकारी जीवाश्मों के अध्ययन से ही प्राप्त होती है। उधर, छात्राओं ने पार्क परिसर में स्थित म्यूजियम का भी भ्रमण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.