नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- दिल्ली-NCR में तेज धूप और सूखी हवाओं के कारण बीते 5 दिनों के दौरान तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवाओं के चलते गर्मी बढ़ी है लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से हवा की दिशा बदलेगी। इस वेदर सिस्टम के प्रभाव से अगले 4 से 5 दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। दिल्ली-NCR के अधिकांश इलाकों में बुधवार को तेज धूप रही। दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं होने और तीखी धूप के साथ हवा की दिशा भी पश्चिमी हो गई है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री स...