धनबाद, सितम्बर 23 -- बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के प्रभाव से धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अगले चार दिनों में बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 सितंबर तक धनबाद में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। 24 सितंबर को कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव मंगलवार सुबह पश्चिम की ओर बढ़ रहा था। इसके अगले 12 घंटे में गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) में बदलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रांची में आज भारी बारिश, 25 तक शहर में रहेगा बादलों का डेरा इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 23 सितंबर की रात तक उत्तर ...