रांची, अक्टूबर 20 -- मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसके अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डीप डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। इसका असर झारखंड के विभिन्न हिस्सों पर देर से नजर आएगा। मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर को झारखंड के कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। 24 अक्टूबर को झारखंड में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर को झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहारदगा, गुमला, बोकारो, रामगढ़, रांची, सिमडेगा, खुंटी, सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिलों के विभिन्न हिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.