बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव का असर, तीन दिन बाद आज छटेंगे बादल
गोपालगंज, सितम्बर 26 -- गोपालगंज। बंगाल की ख़ाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर जिले के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले 72 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवा के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण दिन में भी हल्की सिहरन महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से बादल छंटने और बारिश का दौर कमजोर पड़ने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: पटना समेत 14 जिलों में झमाझम बारिश होगी, 3 साल बाद भादो माह असली रंग मेंमौसम का तापमान शनिवार को बारिश और बादलों के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम 23 डिग्री रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.