बंगाल की खाड़ी के डीप डिप्रेशन का असर, अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार
धनबाद, जुलाई 27 -- बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर धनबाद जिले में भी मंगलवार से दिखने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 जुलाई तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। धनबाद मध्य झारखंड के उन जिलों में शामिल है जहां 28 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 28 जुलाई को मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है, जबकि 29 से 31 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और एक-दो दौर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- सावधान! बंगाल की खाड़ी में बना 'डीप डिप्रेशन' तेजी से बढ़ रहा आगे; इन राज्यों में आंधी-तूफान, भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.