बंगाल की खाड़ी के डिप्रेशन से बदलेगा राजस्थान का मौसम, जयपुर-कोटा समेत कई जिलों में बारिश
जयपुर, जुलाई 27 -- राजस्थान में कमजोर पड़े मानसून के बीच एक बार फिर अच्छी बारिश की उम्मीद जगी है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से सोमवार (28 जुलाई) से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस सिस्टम का असर सबसे पहले पूर्वी राजस्थान में दिखाई देगा। भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। सोमवार को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 और 30 जुलाई को कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। यह सिस्टम 1 से 2 अगस्त तक राजस्थान के मौसम को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश, अधिकांश जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.