अररिया, मई 4 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन पर रविवार की रात्रि पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक डीसीएम ट्रक पर लोड तस्करी के 28 गाय बछड़ा को जब्त करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने मौके से चालक समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी चालक मो सफीक पिता मो कलाम सिमराही वार्ड नंबर 05 कटिहार जिला के कोढ़ा थाना का निवासी तथा उसके साथ के गुलाम एसधन पिता अब्दुल सलाम पश्चिम बंगाल के मालदा के थाना रतवा का निवासी बताया जाता है।

पुलिस की कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना पर फोरलेन पर जब एक संदिग्ध डीसीएम ट्रक को रोकना चाहा तो चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस बल ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। ट्रक संख्या बीआर11जी 6713 कि जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें ठूस-ठूस कर गाय एवं बछड़ा लोड देखकर कागजात की मांग की। कोई भी वैध कागजात न...