नई दिल्ली, मार्च 26 -- पश्चिम बंगाल में अगले महीने होने वाले चुनावों से पहले बशीरहाट नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की एक बूथ से कथित तौर पर सभी मुस्लिम वोटरों के नाम कट जाने के बाद जमकर बवाल मच गया है। विवाद तब शुरू हुआ जब एक ही बूथ से 340 वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। यह मामला हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा पूरक मतदाता सूची जारी करने के बाद सामने आया। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक हटाए गए सभी लोग बोरों गोबरा गांव के बूथ नंबर 5 से हैं और सभी मुस्लिम समुदाय से जुड़े हैं। जानकारी के मुताबिक इन लोगों के नाम पहले ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 'अंडर एडजुडिकेशन' के रूप में डाले गए थे, यानी इनकी जांच होनी थी। हालांकि मंगलवार शाम 5 बजे जारी पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में इनके नाम हटा दिए गए। मामला तब और गंभीर हो गया, जब पता चला कि उसी बूथ के बू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.