नई दिल्ली, मई 5 -- पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जबरदस्त जीत और टीएमसी की करारी हार ने राजनीति के कई समीकरम ही हिलाकर रख दिए हैं। बंगाल की कई मुस्लिम बहुल सीटों पर भी बीजेपी के उम्मीदवारों ने बाजी मार ली है। टीएमसी नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में इस जीत के पीछे एसआईआर भी बड़ी वजह है। आंकड़ों पर गौर करें तो ऐसी लगभग 50 सीटें हैं जहां वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों की संख्या जीत के अंतर से कहीं ज्यादा है। इनमें कुछ ऐसे भी नाम हैं जिनको वोटर लिस्ट में शामिल करने पर फैसला नहीं हुआ है और आवेदन ट्राइबन्यूनल में पेंडिंग हैं। वहीं 25 सीटों पर बीजेपी की जीत हुई है। पोल पैनल के डेटा के मुताबिक ऐसी 25 सीटों पर टीएमसी की भी जीत हुई है। ऐसे में बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढहने के पीछे स्पष्ट तौर पर एसआईआर को वजह नहीं कहा जा सकता।इस सीट पर केवल 179 व...