गोपालगंज, मई 17 -- गोपालगंज। गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिंहासनी गांव से 95 लाख 27 हजार रुपये बरामद होने के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का तार पश्चिम बंगाल के वर्धमान से जुड़ा है। वहां का रहने वाला फरहद बैकुंठपुर आकर गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को रुपए डबल करने का झांसा देता था। पुलिस के अनुसार बैकुंठपुर निवासी दिलशेर पहले से झाड़-फूंक और तांत्रिक क्रियाओं का काम करता था। कष्ट और परेशानी दूर करने के नाम पर लोग उसके पास पहुंचते थे। इसी का फायदा उठाकर दिलशेर, उसका भतीजा और गिरोह के अन्य सदस्य लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। झाड़-फूंक के साथ-साथ रुपए दोगुना करने का लालच देकर उनसे ठगी की जाती थी। दिलशेर के तांत्रिक होने के कारण लोग आसानी से उसके झांसे...