रांची, मई 4 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झामुमो ने बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हैं। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्‌टाचार्य ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बंग्लादेश युद्ध के दौरान भी ढाई लाख सेना नहीं भेजी गई थी, मगर बंगाल चुनाव में केंद्रीय बल के करीब ढाई लाख जवानों को भेजा गया। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र ही नहीं संविधान भी जीता; बंगाल और असम की जीत पर बोले पीएम मोदीचुनाव आयोग पर आरोप उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहला ऐसा चुनाव हुआ, जहां पर चुनाव आयोग अपने ही स्लोगन एक भी वोटर छूटे नहीं के नारे से पीछे हटता नजर आया। बंगाल के 29 लाख वोटरों को वोट के अधिकार से वंचित कर उसे न्यायाधिकरण की राह पर भेज दिया गया। यही वोट का अंतर अंतत: भाजपा की जीत और टीएमसी की ह...