नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई नवेली सरकार लगातार आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले ले रही है। गुरुवार को अपनी सरकार का विजय जाहिर करते हुए मु्ख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल आने वाले एक से दो सालों के भीतर आर्थिक रूप से बेहद मजबूत हो जाएगा और हर क्षेत्र में तरक्की करेगा। बता दें, शुभेंदु अधिकारी सरकार ऐलान किया है कि वह आने वाले एक महीने के भीतर लगभग 25 उद्योगों को जमीन सौंप देगी। कोलकाता के मिलन मेला मैदान में 'टेक्सटाइल एक्सपो' का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वह 17 अगस्त को पुरुलिया में 4,000 करोड़ रुपये के इस्पात संयंत्र की आधार शिला रखेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज बंगाल में भाजपा सरकार के आने के बाद हर महीने नई फैक्ट्रियां लगाने के लिए शिलान्यास समारोह आय...