कोलकाता, सितम्बर 18 -- नंदीग्राम उपचुनाव में एक के बाद ट्विस्ट आता जा रहा है। पहले ममता बनर्जी की पार्टी की उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया। वहीं, शाम होते-होते कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया गया। नंदीग्राम सीट पर मिलन प्रधान कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। कांग्रेस का आरोप है कि यह कदम ममता बनर्जी द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन देने के कुछ ही समय बाद उठाया गया। बताया गया है कि मिलन प्रधान को गैर जमानती आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि यह एक पुराना मामला है, जिसमें बंगाल पुलिस ने यह ऐक्शन लिया है। बता दें कि कांग्रेस ने मिलन प्रधान को नंदीग्राम उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। लेकिन शुक्रवार को एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत प्रधान की गिरफ्तारी की खबर आई। कांग्रेस का दावा है कि प्रधान के खिलाफ यह कार्रवाई,...