बागपत, मई 4 -- बागपत। पश्चिमी बंगाल व असम विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर सोमवार को भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया गया। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। ढोल की थाप पर डांस किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के परिश्रम की जीत है। बंगाल की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता दीदी ने आतंक का माहौल बनाया हुआ था, आज उससे छुटकारा मिला है। यह बंगाल के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जीत है, जिन्होंने डर के माहौल में भी कमल खिलाने का काम किया। यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर जताई गई खुशीआगामी चुनाव में भाजपा की जीत जिलाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.