देहरादून, मई 5 -- पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा ने इतिहास रच दिया। बंगाल में पहली बार कमल खिला है। वहीं, असम में हैट्रिक मार दी है। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत ने हिमालयी राज्य उत्तराखंड में भी भाजपा को शुभ संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बंगाल में मिली जीत ने गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक देश को भगवामय कर दिया है। उन्होंने कहा कि 2027, 2029 और 2032 के चुनावों में भी देश व प्रदेश की जनता यही परिणाम देने वाली है। बता दें कि 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा हैट्रिक की तैयारी शुरू कर चुकी है।उत्तराखंड में तीन दिन मनेगा जश्न बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। भाजपा संगठन ने घोषणा की है कि राज्य में इस जीत का जश्न तीन दिनों तक मनाया जाएग...