नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर में जश्न का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास (CMO) से लेकर प्रदेश बीजेपी कार्यालय तक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अलग अंदाज में खुशी जाहिर की। खास बात यह रही कि इस जीत का जश्न 'झालमुड़ी' खाकर मनाया गया, जो बंगाल की पारंपरिक डिश मानी जाती है।CM आवास पर जुटे दिग्गज, साथ में खाई झालमुड़ी सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री आवास पर कई वरिष्ठ बीजेपी नेता और मंत्री पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ सभी नेताओं ने झालमुड़ी खाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अशोक परनामी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, कन्हैया लाल चौधरी, गौतम दक, जोगाराम पट...