हापुड़, मई 4 -- पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत के बाद नगर के विधायक कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी (पांडिचेरी) सहित कई राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में विधायक हरेंद्र तेवतिया कार्यालय जश्न के रंग में सराबोर नजर आया, जहां कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जीत की खुशी पूरे जोश और उमंग के साथ मनाई। जैसे ही जीत की खबरें सामने आईं, पूरे क्षेत्र में पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूम उठे और देशभक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं और खुशी का इजहार ...